केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का तखतगढ़ में भव्य स्वागत…

0
Spread the love

प्रतिनिधि : सोहन सिंह रावणा

तखतगढ़ : राजस्थान

11 जुलाई 2025 तखतगढ़मे
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शुक्रवार को पाली जिले के दौरे के दौरान तखतगढ़ पहुंचे। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ता बंधु और नगरवासियों ने उनका पारंपरिक रूप से दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।
मंत्री शेखावत जालोर जिले के अगवरी और पाली जिले के खिंवादी नगर जाते समय तखतगढ़ में कुछ समय के लिए रुके। यहां भाजपा मंडल अध्यक्ष पारस सोलंकी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
स्वागत करने वालों में पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष व वर्तमान नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज नामा, उद्योग व व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद सोलंकी, गजेंद्र सिंह, रामसिंह कंबावत, घेवरदास संत, जनप्रतिनिधि मुकेश सुथार, वक्त राम देवासी, सालूड़ा राम देवासी, शिव प्रकाश सिंह व कुंदन सिंह बलाना सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे
मंत्री शेखावत ने सभी कार्यकर्ताओं से आत्मीय मुलाकात कर धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रिसेंट पोस्ट