अजित पवार गट के NCP नेता बाबा सिद्दिकी की गोली मारकर हत्या…!
प्रतिनिधी- अरविंद पांडे
बांद्रा :- अजित पवार की अगुवाई वाली एनसीपी के नेता बाबा सिद्दीकी को शनिवार देर रात बांद्रा पूर्व में खेरवाड़ी सिग्नल के पास तीन लोगों ने गोली मार दी। इसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बाबा सिद्दीकी ने इसी साल कांग्रेस छोड़कर एनसीपी ज्वाइन किया था।

अजित पवार की अगुवाई वाली एनसीपी के नेता बाबा सिद्दीकी पर फायरिंग की घटना सामने आई है। सिद्दीकी पर 2 से 3 राउंड फायरिंग की घटना बांद्रा ईस्ट में हुई। सिद्दीकी को तुरंत लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। माना जा रहा है कि फायरिंग जीशान सिद्दीकी के दफ्तर के बाहर हुई। यह घटना खेरवाड़ी सिग्नल के पास हुई है। खबर है कि बाबा सिद्दीकी पर तीन लोगों ने फायरिंग की।तीन आरोपी पोलीस हिरासत मै!
ताजी बातमी व जाहिरातीसाठी संपर्कः
मोबा.नं. 9920601001
info@surakshapolicetimes.com
diptibhogal@surakshapolicetimes.com
