अफीम तोल केंद्र का किया निरीक्षण, किसानों एवं अधिकारियों से ली जानकारी- श्रीचंद कृपलानी

0
Spread the love

प्रतिनिधी-गोपाल अग्रवाल

निम्बाहेडा/ चित्तोडगढ

निम्बाहेड़ा मे एक निजी रिसोर्ट पर स्थापित अस्थाई अफीम तौल केंद्र पर 1 अप्रैल से आरम्भ हुए अफीम तोल केंद्र का बुधवार को पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी सहित कई जनप्रतिनिधियों ने निरीक्षण किया तथा किसानों एवं अधिकारियों से वार्ता कर तोल के संबंध में जानकारी ली।
यहां उपस्थित जिला अफीम अधिकारी आर के मीणा एवं कृषि अधिकारी (नारकोटिक्स) आलोक बंसल ने अवगत कराया कि प्रथम दिन 1 अप्रैल से लेकर आज दिनांक तक करीब 37 सौ से अधिक किसानों की अफीम का तौल हो चुका है तथा बुधवार को करीब 30 गांवों के 380 अफीम काश्तकारों की अफीम का तौल किया गया।
उन्होंने बताया कि इस बार किसानों की जानकारी के लिए अफीम की रिपोर्ट नाम के साथ प्रदर्शित की जा रही है।
वहीं नारकोटिक्स विभाग की नीमच फेक्ट्री से अफीम मार्फिन की पिछले दिनों आई रिपोर्ट अच्छी आई है।
इस दौरान पूर्व विधायक अशोक नवलखा, जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, पंचायत समिति प्रधान बगदीराम धाकड़, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, पूर्वी मंडल भाजपा अध्यक्ष अशोक जाट, भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, नगर महामंत्री देवकरण समदानी, पूर्व पार्षद मयंक अग्रवाल नगर उपाध्यक्ष नीलेश खेरोदिया, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कैलाश जाट, निर्भय सिंह आंजना, सोनू चौधरी आदि ने उपस्थित अफीम काश्तकारों से बातचीत कर उनसे भी तौल के संबंध में जानकारी ली।
इस दौरान विधायक कृपलानी ने जिला अफीम अधिकारी मीणा से किसानो की अफीम गाढ़ता के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रिसेंट पोस्ट