पूर्व उपराष्ट्रपति एवं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री शेखावत की जयंती पर भाजपा ने आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन किये अर्पित।

0
Spread the love

प्रतिनिधी- गोपाल अग्रवाल

निम्बाहेड़ा / चित्तोडगढ :- देश के पूर्व उप राष्ट्रपति व राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय भैरों सिंह शेखावत की जयंती पर बुधवार को नगर के शेखावत सर्कल स्थित आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

इस अवसर पर राज्य के पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं वर्तमान विधायक श्रीचंद कृपलानी ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व. शेखावत साहब एक ऐसे जन नेता रहे है जिन्होंने अपने व्यक्तित्व एवं कृतित्व से अपने संगठन का और और देश का नाम रोशन किया। कृपलानी ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में गरीब को गणेश मानकर पिछड़े वर्ग के सामाजिक उत्थान के लिए अंत्योदय योजना चलाकर, समाज सेवा का एक अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।


इस अवसर पर पंस प्रधान बगदीराम धाकड़, भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष पारसमल पारख, महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बनवार, नीलेश मेहता, कमलेश बुनकर, पार्षद मयंक अग्रवाल, अविनाश गोठवाल, अतुल सोनी, नगर उपाध्यक्ष पुष्कर सोनी, नगर मंत्री धर्मपाल जाट, कुलदीप सिंह राठौड़, भाजपा नेता भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह राठौड़, ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष लाला दशोरा, भाजयुमो नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, पार्षद प्रतिनिधि अशोक मालवीय, सतीश बाबेल, लोकेंद्र आचार्य, लोकेश अग्रवाल, रतन वैष्णव, अनिल आंजना, दीपक साहू, पूरणमल पूर्बिया सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ताजी बातमी व जाहिरातीसाठी संपर्कः
मोबा.नं. 9920601001
info@surakshapolicetimes.com
diptibhogal@surakshapolicetimes.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रिसेंट पोस्ट